{"_id":"57c335144f1c1b4a38d50a8e","slug":"dodging-the-police-are-only-driver-without-a-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को ही चकमा दे रहे बिना हेलमेट के वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को ही चकमा दे रहे बिना हेलमेट के वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस के सामने बिना हैलमेट के जाते वाहन चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला और पुलिस प्रशासन का स्थानीय लोगों में कतई भय नहीं है। आलम यह है कि चौराहों पर यूएस नगर पुलिस तैनात रहती है लेकिन दोपहिया वाहन चालक पुलिस कर्मियों के सामने ही उन्हें चकमा देकर बिना हेलमेट आसानी से निकल जाते हैं। शहर का एक मात्र चौराहा इंदिरा चौक ऐसा है जहां पर पुलिस तीन-तीन घंटे वाहन चेकिंग अभियान चलाती है, यहां पर हेलमेट पहनने की सख्ती दिखाई देती हैं।
इसमें खास बात यह है कि शहर के इंदिरा चौक पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की पैनी नजर रहती है। स्वयं शहर कोतवाल जेसी पाठक करीब तीन-तीन घंटे चौराहे पर चेकिंग अभियान में जुटे रहते हैं, इसके अलावा शहर के डीडी चौक, गाबा चौराहा, किच्छा बाईपास सहित अन्य चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात तो रहते हैं, लेकिन हेलमेट की सख्ताई का यहां पर कोई असर नहीं दिखाई देता। स्कूल टाइल की ही बात करें तो अधिकांश छात्र एक ही बाइक पर तीन-तीन सवार होकर जाना और बिना हेलमेट के शहर की सड़कों पर तेज स्पीड से वाहन चलाना आम बात हो गई है।
पिछले दिनों डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के सख्त आदेेश पर यूं तो शहर के सभी पेट्रोल पंपों ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जो कि दो-चार दिन तक तो ठीक रहा, लेकिन उसके बाद हेलमेट का यह अभियान हांफने लगा। कुछ दिनों तक तो सरकारी कर्मचारी जो कि दोपहिया वाहन से आफिस आते थे उन्हें भी सख्ताई से हेलमेट लागू करवाया था। लेकिन वह भी प्रशासन की सुस्ती के आगे पश्त हो गया। इस बारे में एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि जिले में सभी थाना चौकियों को हेलमेट लागू करने की कड़ाई के लिए कहा गया है। रुद्रपुर शहर में भी चेकिंग अभियान जारी है इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा।