फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM says no rift in purchasing centers

क्रय केंद्रों में बारदाना नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी 

Wed, 24 Apr 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM says no rift in purchasing centers
रुद्रपुर में कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक करते डीएम डॉ. नीरज खैरवाल। - फोटो : अमर उजाला

डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में गेहूं खरीद को लेकर खाद्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने जिले के क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कॉनकोर कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि तत्काल बारदाने के दो कंटेनर पंतनगर डिपो को उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सहकारी समिति के निबंधक ऐसे क्रय केंद्र जहां बारदाना उपलब्ध होने के बावजूद खरीद नहीं की गई है, वहां से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य केंद्रों पर बारदाना पहुंचाएं। अन्य जिलों से संपर्क करते हुए बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीएम ने क्रय केंद्रों में ऑनलाइन खरीद में आ रही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए क्रय केंद्र एजेंसियों को निर्देश दिए कि फार्म भरने संबंधी औपचारिकताओं की वजह से खरीद प्रभावित न हो।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि औपचारिकताओं में ढील देते हुए ऐसे केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू कर ली जाए और ऑनलाइन संबंधी प्रक्रिया का पालन बाद में सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि किसी भी क्रय केंद्र से गेहूं खरीद के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित केंद्र प्रभारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, उप संभागीय विपणन अधिकारी वेदप्रकाश धूलिया, निबंधक सहकारी समिति हरीश चंद्र खंडूरी, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के गोविंद सिंह राणा, हेम चंद्र कबडवाल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed