फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM Inspects Covid Care Centre

कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
DM Inspects Covid Care Centre
गदरपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र परिसर में झाड़ियां उगी देखकर नाराजगी जताते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सरना को निर्देश दिए कि सभी संक्रमितों को कोविड किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सैंपलिंग किए गए लोगों की सूचना तत्काल पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक केंद्रों में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे है। इसके तहत गदरपुर सीएचसी में सात ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऑक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में एंबुलेंस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि और भी एंबुलेंस की जरूरत है तो शीघ्र अवगत कराएं। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में लगे बेडों और ऑक्सीजन सिलिंडर की अव्यवस्थाओं को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोरा ने डीएम को स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले अतिरिक्त स्टाफ के खाने की व्यवस्था क्लब की ओर से कराने की बात कही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर 18 से अधिक आयु वालों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने की मांग की। वहां सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसडीएम विवेक प्रकाश, डॉ. समी उन्नेसा, डॉ. रेखा रानी, डॉ. प्रशांत चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed