{"_id":"681e4e7deeddfa326a0a97c0","slug":"dm-gave-instructions-to-construct-rob-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124516-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीएम ने दिए आरओबी का निर्माण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीएम ने दिए आरओबी का निर्माण करने के निर्देश
Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ओमेक्स सोसायटी के पीछे रेलवे अंडरपास का निर्माण तेजी से करने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिए। उन्होंने छतरपुर में प्रस्तावित आरओबी की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
शुक्रवार को रेलवे और सड़क महकमों की समन्वय बैठक लेते हुए कहा कि रेलवे के क्राॅसिंग को बंद करने से पहले संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सड़क महकमे और स्थानीय जनता के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के निर्देश दिए। रेलवे के वरिष्ठ अभियंता सुबोध थपलियाल ने बताया कि ओमेक्स अंडरपास का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। ठेकेदार ने कार्य नहीं किया। ठेकेदार को हटा दिया गया है। नया टेंडर आमंत्रित किया गया है। वर्षाकाल के बाद अंडरपास का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
लोनिवि के ईई ओपी सिंह ने बताया कि छतरपुर-मटकोटा सड़क पर आरओबी के निर्माण से पहले रेलवे के संसाधन शिफ्ट होने हैं। संसाधन शिफ्टिंग के लिए रेलवे के साथ संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है, लेकिन रेलवे की ओर से शिफ्टिंग का आगणन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आरओबी की डीपीआर नहीं बन पा रही है। डीएम ने संयुक्त निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या लोनिवि को देने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिए।