{"_id":"5807c2644f1c1b722b7028a5","slug":"diwali-mela-near-national-highway-into-a-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मेला नजदीक, राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढे में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मेला नजदीक, राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढे में तब्दील
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एनएच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। डीएम का गड्ढों को भरने का आदेश भी बेअसर हो गया है। गड्ढों को भरने के नाम पर आरबीएम और मिट्टी भरी गई। जिसके उड़ने से यात्रियों का जीना मुहाल हो गया है। गड्ढों और धूल के चलते दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तर भारत में प्रसिद्ध दीपावली मेला शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे है। परंतु, प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 की सुध नहीं ली है। सितारगंज से खटीमा तक बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 टू लेन के अलावा बची सड़क में कई मीटर चौड़े और एक फुट से गहरे गड्ढों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
एनएच 74 के निर्माण में लगे ओवरलोड डंपरों ने सड़कों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं में लोग चोटिल होने के साथ ही काल कवलित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की भूख हड़ताल और डीएम के आदेश भी लोगों को गड्ढों से निजात नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर गड्ढा मुक्त करने के नाम पर विभाग द्वारा गड्ढों में आरबीएम और मिट्टी डालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी गई है। जिसके चलते सड़कों पर उड़ती धूल और बिखरी आरबीएम ने दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ा दी है। दीपावली मेले से पूर्व अगर रोड ठीक न हुई तो मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।