{"_id":"5c1fadcabdec2256b86d6ae3","slug":"distance-among-husband-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और मोबाइल के किस्से से टूट रहा रिश्तों का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और मोबाइल के किस्से से टूट रहा रिश्तों का कनेक्शन
Mon, 24 Dec 2018 12:03 AM IST
विपिन कुमार
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
Published by: विपिन कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी और वो की जगह अब पति-पत्नी और मोबाइल के किस्से से पति-पत्नी के बीच रिश्तों का कनेक्शन टूट रहा है। पुलिस की महिला हेल्प लाइन में पिछले 11 माह में 1257 दंपति के झगड़े पहुंचे हैं। जिसमें से 421 में समझौता हुआ, 566 ने आपसी सुलह नहीं की और 270 दंपति की काउंसलिंग चल रही है।
पति-पत्नी के बीच वो को लेकर झगड़ा होने के किस्से आम थे। लेकिन पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि दंपति के बीच झगड़ों का कारण मोबाइल है। आलम यह है कि इन झगड़ों से दंपति के बीच तलाक तक की नौबत आ गई है और वह कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।
पारिवारिक मामलों के निस्तारण के लिए संचालित महिला हेल्प लाइन से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते जनवरी से तीस नवंबर तक पूरे जिले से 1257 दंपति के झगड़े पहुंचे इनमें से महिला सेल द्वारा काउंसलिंग के बाद 421 दंपति के बीच समझौता कराया गया जबकि 566 काउंसलिंग के बाद भी आपसी सुलह को तैयार नहीं हुए और इसमें से कुछ अब एक दूसरे से अलग रहे रहे हैं तो कुछ एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट में जंग लड़ रहे हैं। 270 दंपति की अभी महिला सेल कांउसलिंग कर रही है।
विज्ञापन
पहले गरीब तबके से ही इस तरह के मामले आते थे लेकिन अब हर वर्ग के दंपति के बीच झगड़े बढ़ रहे हैं। इनका मुख्य कारण मोबाइल को लेकर पति-पत्नी या परिवार के बीच तकरार होना है। महिला हेल्प लाइन ऐसे दंपति की काउंसलिंग कर उनमें समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
-हेमा गुणवंत, महिला हेल्प लाइन प्रभारी, रुद्रपुर
इस तरह की शिकायतों से होते हैं झगड़े
केस-1 रुद्रपुर निवासी अनिल को अपनी पत्नी संगीता से शिकायत है कि संगीता अक्सर मोबाइल पर बात करती है और रात में देर तक चैट पर लगी रहती है। इससे अनिल को संगीता का किसी और के साथ प्रेम संबंध का शक है और संगीता इसे अनिल का उसे प्रताड़ित करने का एक माध्यम मानती है।
केस- 2 खटीमा निवासी आफरीन की सुनें तो उसका पति फिरोज घर से बाहर रहने के दौरान चैट पर व्यस्त रहता है और घर आते ही फोन से चैट हटा देता है साथ ही उसके ऑनलाइन रहने पर उससे जुड़ी कुछ और युवतियां भी ऑनलाइन रहती हैं। फोन में महिलाओं का नंबर दूसरे नाम से सेव करता है।
केेस- 3 किच्छा निवासी ज्योति की मानें तो उसके पति चंचल ने उससे छुपाकर व्हाटसएप पर दूसरी आईडी बनाई है और उस पर लगातार अन्य महिलाओं से बात करता है। पूछताछ करने पर गुस्सा होने के साथ ही मारपीट पर उतारु हो जाता है। चंचल का कहना है पत्नी के शक के चलते उसने दूसरी आईडी बनाई है। जिस पर वह सिर्फ अपने दफ्तर का काम करता है।
केस-4 मुख्य बाजार निवासी मंदीप के अनुसार उसकी पत्नी शिखा नौकरी करती है और काम खत्म होने के बाद भी मोबाइल पर लोगों से बात या चैट करने में उसका पूरा समय जाता है। शादी से पहले संपर्क में रहे युवकों से भी लगातार बात करती है जिससे परिवार और बच्चों को समय नहीं मिलता। शिखा कहती है कि मंदीप शक के कारण उसका फोन चेक करता है और उस पर गलत आरोप लगाता है।
नोट- केस स्टडी में सभी नाम काल्पनिक हैं।