{"_id":"686d71edc716a36eeb0a968b","slug":"discussion-on-process-and-strategy-related-to-blo-2-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-129291-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बीएलओ-2 से संबंधित प्रक्रिया एवं रणनीति पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बीएलओ-2 से संबंधित प्रक्रिया एवं रणनीति पर की चर्चा
Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में पार्षद अब्दुल कादिर के निवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें बीएलओ-2 से संबंधित प्रक्रिया एवं रणनीति पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि काशीपुर महानगर कांग्रेस शीघ्र ही प्रत्येक बूथ पर अपने अधिकृत एजेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी। मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट गई है। हर बूथ पर सशक्त एजेंट नियुक्त किया जाएगा जो न केवल मतदाता सूची को लेकर सक्रिय रहेगा बल्कि पार्टी के जनसंपर्क अभियान को भी मजबूत करेगा। संवाद
विज्ञापन