{"_id":"66b6b3bd2c5e08a0670fbe1a","slug":"disaster-victims-of-van-rawat-basti-narrated-their-ordeal-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105044-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वन रावत बस्ती के आपदा पीड़ितों ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वन रावत बस्ती के आपदा पीड़ितों ने सुनाई आपबीती
Sat, 10 Aug 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में लोगों की समस्या सुनते एडीएम अशोक जोशी।
खटीमा। एडीएम अशोक जोशी ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वन रावत बस्ती, नदन्ना, बिल्हरी और चकरपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही राहत राशि वितरण की जांच की।
एडीएम ने तहसीलदार हिमांशु जोशी और पटवारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वन रावत बस्ती में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि बाढ़ में उनके घर, मवेशी और सामान बह गया। सनिया नाले के उफनाने से जलभराव की समस्या आ रही है। एडीएम ने डीएफओ से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने चेक वितरण को लेकर मिल रही है शिकायतों की भी जांच की। हालांकि चेक वितरण में किसी प्रकार लापरवाही या गड़बड़ी सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आपदा सहायता राशि चेक प्राप्त हो गए हैं। तीन परिवारों के चेक में नाम गलत अंकित हुए थे जिन्हें तहसीलदार को नाम सही करने के निर्देश दिए।