फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dilranjan, a resident of Rudrapur, was injured by terrorists' bullets.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर का रहने वाला है आतंकियों की गोलियों से घायल हुआ दिलरंजन

Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dilranjan, a resident of Rudrapur, was injured by terrorists' bullets.
श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती दिलरंजन सिंह।
रुद्रपुर। दो दिन पहले जम्मू कश्मीर से शोपियां जिले में आतंकियों की गोलियों से घायल हुआ टैक्सी चालक रुद्रपुर के कीरतपुर का रहने वाला है। उसका श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन चालक के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात शोपियां जिले के पदपावन में एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे टैक्सी चालक दिलरंजन सिंह निवासी धामा इन्कलेव कीतरपुर को आतंकियों ने गोलियां मार दी थीं। दिलरंजन जर्मन के पर्यटक दंपती को अपनी कार से कश्मीर घुमाने ले गया था। गोलियां लगने से घायल दिलरंजन को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन से डाक्टर ने गोलियां निकाल दी थीं। घटना की जानकारी के बाद से परिवार दिलरंजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। बुधवार को समाजसेवी संजय ठुकराल ने कीतरपुर में दिलरंजन सिंह के आवास पर पहुंचकर पत्नी और बेटी से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि मामले की जानकारी डीएम को दी है। वह दिलरंजन को आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed