{"_id":"63543f6b34af056b5a1e1252","slug":"dhanteras-in-us-nagar-rudrapur-news-hld479852241","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर रुद्रपुर बाजार में हुई करीब 50 करोड़ की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर रुद्रपुर बाजार में हुई करीब 50 करोड़ की धनवर्षा
विज्ञापन
रुद्रपुर में ज्वेलर की दुकान में आभूषण खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पंच महोत्सव के पहले ही दिन धनतेरस पर्व पर रुद्रपुर बाजार में पचास करोड़ रुपये का धन बरसा है। इसमें सर्वाधिक करीब तीस करोड़ का कारोबार ऑटोमोबाइल बाजार में हुआ है। कोरोना काल के दो सालों बाद बर्तन, सराफा, वाहन, कपड़े, फर्नीचर का कारोबार दोगुना हुआ है। ग्राहकों ने कार-बाइकें, फर्नीचर, कपड़े आदि की खूब खरीदारी की।
धनतेरस के लिए शनिवार सुबह से ही बाजार में रौनक दिखने लगी। जाम और अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए मुख्य बाजार समेत शहर भर में पुलिस भी तैनात रही। बाजार में दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल रही। रुद्रपुर में रात 10 बजे तक दुकानें सजी रहीं। सबसे ज्यादा वाहन बाजार में धन बरसा है। पिछले वर्ष के मुताबिक आभूषण, कपड़ा, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल बाजार में बेहतर कारोबार हुआ है।
इससे व्यापारियों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि इस बार एक करोड़ रुपये के बर्तन, तीन करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक कारोबार हुआ है जबकि डेढ़ करोड़ रुपये के फर्नीचर, बीस लाख रुपये के फुटवियर, चालीस लाख रुपये का कपड़ा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
तीस करोड़ रुपये का हुआ वाहनों का कारोबार
रुद्रपुर। पिछले वर्ष जहां रुद्रपुर में करीब 26 करोड़ रुपये का वाहनों का कारोबार हुआ था तो वहीं इस वर्ष तीस करोड़ रुपये तक का कारोबार पहुंच गया है। गोपाल बजाज कंपनी के मालिक रामगोपाल ठुकराल ने बताया कि शोरूम से 86 बाइकें डिलीवर हो चुकी हैं। संजय टीवीएस के विनोद गक्कड़ ने बताया कि 80 स्कूटी और बाइकें डिलीवर हो चुकी हैं। आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के एमडी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि 150 गाड़ियां शोरूम से डिलीवर हो चुकी हैं। एक अनुमान के अनुसार रुद्रपुर शहर में तीस करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
ग्राहकों ने खूब खरीदा सोना-चांदी
रुद्रपुर। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सराफा कारोबार में भी उछाल रहा। ग्राहकों ने सोना-चांदी से लेकर डायमंड के विभिन्न प्रकार के आभूषण खरीदे। लक्ष्मी-गणेश की भी चांदी की मूर्ति खरीदी। सराफा कारोबारियों की मानें तो इस बार दो दिन धनतेरस होने से सराफा कारोबार खूब चमकेगा। रुद्रपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत ढल्ला ने बताया कि पहले दिन रुद्रपुर में छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
बर्तन की दुकान में जमकर हुई खरीदारी
रुद्रपुर। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। इससे व्यापारियों की खूब चांदी हुई है। कई ग्राहक बतौर शगुन प्लेट और ग्लास खरीद ले गए। कुछ ग्राहकों ने किचन के अन्य सामान भी खरीदे। पहले दिन बर्तन बाजार में एक करोड़ रुपये का धन बरसा। बर्तन कारोबारी अमित चावला ने बताया कि दो दिन में रुद्रपुर शहर में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
गदरपुर के नेहरू मार्केट में ग्राहकों की बढ़ी चहल-पहल
गदरपुर। धनतेरस पर्व पर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में चहल-पहल बढ़ने पर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुख्य बाजार में कई जगह दुकानदारों ने साज-सज्जा, कैलेंडर, बंदनवार, खिलौने, बतासे, खीलें, इलेक्ट्रिक झालर, सजावटी वस्तुओं के स्टाल लगाए थे। धनतेरस पर मनिहारी गली में खरीदारों ने घरेलू उपयोग के सामानों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बर्तन भी खरीदने की मान्यता है। सराफा कारोबारियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। खरीदारों ने दीपावली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा वाले चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी की।
धनतेरस पर बरसी ग्राहकों की कृपा
सितारगंज/खटीमा। धनतेरस के त्योहार पर बाजार में व्यापारियों पर ग्राहकों की कृपा बरसी। सुबह से ही बाजार खरीदारों से गुलजार हो गया। देर रात तक बाजार में लोगों को भीड़ लगी। बाजार में दिनभर पुलिस कर्मियों की गश्त जारी रही। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोतवाल भी खुद पैदल ही गश्त करते नजर आए। हालांकि किसानों के पास नकदी की कमी के कारण खटीमा में कारोबार अपेक्षा से कम रहा।
सितारगंज के सिडकुल, खटीमा, किच्छा मार्ग पर मुख्य बाजार में व्यापारियों की दुकानें सामान से सजाईं गईं। कृष्णा ज्वेलर्स के स्वामी विलायती राम ने बताया कि नगर में ज्वेलरी की 25 से अधिक दुकानें हैं। इन दुकानों में डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। गुप्ता वीडियोज के स्वामी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी पचास लाख रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।