फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dhankhar and Bhatt gave the mantra of victory in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में धनखड़ और भट्ट ने दिया जीत का मंत्र

Tue, 28 Apr 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dhankhar and Bhatt gave the mantra of victory in Kashipur
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026 के तहत जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के इतिहास व विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बाजपुर सड़क स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठक का दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

बैठक से पहले राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा सात राज्यों में यह प्रशिक्षण अभियान चला चुकी है। अब भाजपा ने इस अभियान की उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पार्टी के काशीपुर जिला कार्यालय में प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा व भाजपा के इतिहास को बताया जाएगा। इससे कार्यकर्ता आमजन तक भाजपा की नीतियों व विकास को पहुंचा सके।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद इस बार कई स्थानों पर प्रतिशत सब जगह अच्छा आया है। वोटर लिस्ट में कुछ ऐसे व्यक्ति थे जिनकी या तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी या फिर वह अपना स्थान छोड़ अन्य स्थानों व प्रांतों में जाकर बस चुके थे या फिर जिनके दो जगह वोट थे वह सब अब छंट चुके हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है चुनाव का प्रबंधन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। चार जिलों में जहां चारधाम यात्रा चल रही है वहां उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 15 जिलों में यह वर्ग अभी चलने हैं जबकि पांच जिलों में जारी है। भाजपा वर्ष 2027 के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर लगे आरोपों के मामले में उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे।
वह गदरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विधायक है यदि कहीं पर कोई त्रुटिगत गलती हुई है तो उसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कई मुद्दे व्यक्तिगत भी जुड़े होते हैं जिनसे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं होता। जब तक कोई व्यक्ति दोष सिद्ध नहीं होता है पार्टी उस पर कोई निर्णय नहीं लेती है।

यहां पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत व कुंदन परिहार उपस्थित रहे। संचालन जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा मंडल और जिला कार्यकर्ताओं के अलावा नगर इकाई से जुड़े सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed