फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar: CM Dhami said conversion strict law is going to be made soon

Udham Singh Nagar: सीएम धामी बोले, घुन की तरह खा रहा धर्मांतरण, इसलिए बनने जा रहा कठोर कानून

Fri, 24 Feb 2023 06:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मांतरण घुन की तरह खा रहा था, इसके लिए राज्य में कठोर कानून बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar: CM Dhami said conversion strict law is going to be made soon
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा ग्राम मलसा गिरधरपुर श्री तुलसीधाम मंदिर में तुलसी महायज्ञ व संत समागम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना एक बार फिर जाग गई है। कहा कि धर्मांतरण घुन की तरह खा रहा था, इसके लिए राज्य में कठोर कानून बनने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने तुलसीधाम में लंगर हाॅल बनवाने और हाईवे से मलसागिरधरपुर जाने वाले मार्ग का नाम तुलसीधाम मार्ग रखने की घोषणा की।

विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी के मलसा स्थित श्री तुलसीधाम मंदिर पहुंचने पर स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अच्छे संस्कारों की पहचान है कि पूरे गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं एकत्र होकर गुरुओं की याद में इतना बड़ा समागम कर रहे हैं। कहा कि गुरुओं के पास चुंबकीय शक्ति होती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि में अब धार्मिक स्थानों पर जाना और आसान हुआ है। हेमकुंड साहब, केदार नाथ समेत कई तीर्थस्थलों पर सरकार रोपवे बनाने जा रही है। यमुनोत्री रोपवे के लिए 170 करोड़ का अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन


भापा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बताया कि 69 वर्षों से चल रहे इस महायज्ञ में भंडारे के दिन पंद्रह हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजू चावला और राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश खुराना, लक्ष्मण दास बांगा, ओम प्रकाश बांगा, पंकज बांगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले महायज्ञ में आकर धन्य हुआ
किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुलसी महायज्ञ में शिरकत कर अपने आप को धन्य बताया है। सीएम ने कहा कि जब वे गांव पहुंचे तो मंदिर आने से पहले सोच रहे थे कि आधे घंटे में लौट जाएंगे लेकिन यहां स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के प्रवचनों से इस कदर प्रभावित हुए कि कब दो घंटे बीत गए पता नहीं चला। सीएम ने रुद्रपुर की जज बनी तान्या मिडडा को सम्मानित किया।


सीएम ने विधायक बेहड़ से बात कर उनका हाल जाना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राधा स्वामी सत्संग भवन पर किच्छा विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ से मुलाकात कर फोन पर विधायक तिलक राज बेहड़ से बात की। उन्होंने बेहड़ से स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेहड़ ने मुख्यमंत्री का मलसा जाने के लिए आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की विकास संबंधी मांगों को अवश्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने बेहड़ को विकास के लिए आश्वस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed