फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DGP given insructions.

नए भर्ती पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण में शामिल होगा आपदा प्रबंधन : डीजीपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
DGP given insructions.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते डीजीपी अशोक कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नई भर्ती के पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन को भी शामिल किया जाएगा। 31वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल को एनडीआरएफ की तरह प्रशिक्षण देने के साथ ही संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे। कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुलिस मेडल दिया जाएगा और रुद्रपुर के रंपुरा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी को जीवन रक्षक पदक के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद पुलिस ने 65 हजार पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थलों पर भेज दिया था। आपदा संभावित क्षेत्रों से करीब नौ हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। अगर अलर्ट नहीं होता तो मौत का आंकड़ा दस गुना हो सकता था। अभी प्रदेश में आपदा से हुई मौतों का आंकड़ा 80 और लापता लोगों का आंकड़ा 10 है। कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जिन लोगों के दस्तावेज बह गए हैं उन्हें तत्काल सुविधा देने के लिए शिविर लगाने के लिए प्रशासन को कहा गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को एक महीने तक वाहनों के चालान में राहत देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि बदमाशों को पुलिस का डर होना चाहिए। कुछ कर्मियों की वजह से पुलिस की छवि खराब होती है। एक साल में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। इससे पूर्व उन्होंने आपदा प्रभावित संजयनगर खेड़ा, भूत बंगला, रम्पुरा, जगतपुरा, मुखर्जीनगर में दौरा कर लोगों से नुकसान की जानकारी ली। वहां पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित कर्मियों की सहायता के निर्देश
रुद्रपुर। डीजीपी ने पुलिस लाइन और 31वीं वाहिनी पीएसी में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित पुलिसकर्मियों को सहयोग करने के लिए एसएसपी और कमांडेंट को निर्देश दिए। उन्होंने 31 वीं वाहिनी पीएसी सभागार में हुए सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निदान किया। इसके साथ ही पुलिस की छवि को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों से अपने कार्य को ईमानदारी से करते हुए अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यालय में जिले के इंस्पेक्टर और सीओ स्तर के अधिकारियों की बैठक कर राहत बचाव कार्य की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed