फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   development blueprint was prepared in the DDA board meeting chaired by Commissioner Deepak Rawat in rudrapur

कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में बैठक: 24 प्रस्ताव स्वीकृत, 25 प्रपोजलों को अगली मीटिंग में रखने के निर्देश

Sat, 29 Mar 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास का खाका तैयार किया गया। इसमें 24 प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्राधिकरण में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित राजस्व आय 34.98 करोड़ और पूंजीगत आय 55 करोड़ की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
development blueprint was prepared in the DDA board meeting chaired by Commissioner Deepak Rawat in rudrapur
बैठक लेते दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में मंडलायुक्त/अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास का खाका तैयार किया गया। इसमें 24 प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्राधिकरण में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित राजस्व आय 34.98 करोड़ और पूंजीगत आय 55 करोड़ की मंजूरी दी गई। शेष 25 प्रस्तावों को शासन के मार्गदर्शन, नियोजन विभाग की रिपोर्ट और संयुक्त सर्वे कराने के बाद अगली बोर्ड की बैठक में रखने के निर्देश दिए गए।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में काशीपुर में बहुमंजिला कार पार्किंग के चौथे तल और सितारगंज में पार्क और पार्किंग के व्यावसायिक भवन की छत पर डिजिटल पुस्तकालय निर्माण आदि प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र में पहले 50 वर्ग मीटर से कम जगह में व्यावसायिक दुकानें आवंटित की गईं थीं, जिनके नक्शे प्राधिकरण से पास नहीं हो पा रहे थे। बोर्ड की बैठक में मानक में शिथिलीकरण करते हुए व्यावसायिक दुकानों को 40 वर्ग मीटर में प्राधिकरण में नक्शे पास करने की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन

मंडलायुक्त रावत ने कहा कि जनपद में बिना लेआउट नक्शा पास के अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनमें ड्रेनेज, पार्क, चौड़ी सड़कें, एसटीपी जैसी जनसुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इससे खरीदार अपने को ठगा हुआ महसूस करता है। जिला प्रशासन और जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन प्रस्तावों में सभी मानक पूर्ण किए गए थे बैठक में उन्हें स्वीकृति दी गई। शेष प्रस्तावों को मानक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने रुद्रपुर महायोजना रिंग रोड की वास्तविक स्थिति देखते हुए जोनिंग कराने का अनुरोध किया। इस पर मंडलायुक्त ने सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उपाध्यक्ष ने कहा कि मास्टर प्लॉन के बाहर खाली भूमि पर अनियोजित विकास हो रहा है। उन्होंने इसके रोकने का सुझाव दिया। इस पर मंडलायुक्त ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सचिव प्रधिकरण पंकज उपाध्याय, सीडीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, अधीक्षण अभियंता जल निगम वीके जोशी, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर कमल सिंह मेहता, पार्षद नगर निगम काशीपुर बीना नेगी, विजय कुमार, अवर अभियंता नियोजन आरएल भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed