{"_id":"66a18e655a9d72731c063ab4","slug":"devastated-families-continued-their-strike-for-the-fifth-day-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-112997-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे उजाड़े गए परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे उजाड़े गए परिवार
Thu, 25 Jul 2024 04:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के भगवानपुर कोलड़िया में धरना देतीं ग्रामीण महिलाएं। संवाद
- फोटो : रुद्रपुर के भगवानपुर कोलड़िया में धरना देतीं ग्रामीण महिलाएं। संवाद
रुद्रपुर। भगवानपुर कोलड़िया में अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए परिवार पिछले पांच दिनों से धरने पर डटे हैं। आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष किरण पांडे विश्वास ने बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। कहा कि पीड़ितों की मांगें नहीं मानी गई तो पार्टी आंदोलन करेगी।
भगवानपुर कोलड़िया में कुछ दिन पहले हाईवे किनारे लोनिवि की भूमि पर बसे गरीब मजदूर परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए गए थे। तब से इन गरीब परिवारों, उनके बच्चों को जीवन गुजर बसर में दुश्वारियां हो रही हैं। आप की महिला जिलाध्यक्ष विश्वास ने कहा कि पीड़ित परिवार उत्तराखंड सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। बरसात के मौसम में छोटे बच्चों संग ये परिवार खुले में भीगने को विवश हैं। उन्होंने पीड़ितों का पुनर्वास करने के लिए जमीन के बदले जमीन और घर के बदले मुआवजा देने की मांग की। चेताया कि जल्द मांगें नहीं पूरी हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र, बेबी, रानी, अंबिका, आशा, पुष्पा देवी, विनीता, आरती, सीता देवी आदि थे।