फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devaki Devi was returning from the forest with grass for the animals and was attacked by a bear in nanakmatta

Udham Singh Nagar News: 50 साल की देवकी की हिम्मत देख भागा भालू, जंगल से घास लेकर लौटते समय किया हमला

Fri, 20 Jun 2025 12:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

जंगल से पशुओं के लिए घास लेकर लौट रही विही ठेरा निवासी 50 वर्षीय देवकी देवी पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने हार नहीं मानी और हिम्मत दिखाकर शोर मचाते हुए भालू पर दरांती से वार कर दिया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Devaki Devi was returning from the forest with grass for the animals and was attacked by a bear in nanakmatta
घायल महिला देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता में जंगल से पशुओं के लिए घास लेकर लौट रही विही ठेरा निवासी 50 वर्षीय देवकी देवी पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने हार नहीं मानी और हिम्मत दिखाकर शोर मचाते हुए भालू पर दरांती से वार कर दिया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

नानक सागर पार बसे विही ठेरा की रहने वाली देवकी देवी बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में जंगल से निकले भालू ने देवकी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिलाओं की चीख पुकार मच गई। इस बीच देवकी देवी ने संयम और साहस का परिचय देते हुए दरांती उठाई और भालू पर वार कर दिया। भालू ने एक-दो बार हमला किया लेकिन जब सभी महिलाएं शोर मचाने लगीं तो वह जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

भालू के हमले में देवकी देवी के हाथ और पैर में जख्म आए हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों और परिजनों ने घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैगुल नदी पार कर रहे श्रमिक पर मगरमच्छ ने किया हमला
शक्तिफार्म में मजदूरी पर जाने के लिए बैगुल नदी पार कर रहे टैगोरनगर निवासी हरि वैद्य को मगरमच्छ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।


टैगोर नगर निवासी हरि वैद्य बृहस्पतिवार को निर्मलनगर के पास मजदूरी करने गया था। बैगुल नदी पार करते समय मगरमच्छ ने हमला कर उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर भाजपा नेता रमेश राय ने एंबुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


स्वास्थ्य कर्मी ने पैर में टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया। वन कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बता दें कि बुधवार को भी एक मगरमच्छ ने जयनगर निवासी श्रमिक कनक साना पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसके 63 टांके लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed