{"_id":"5bb10a40867a5570e9561f5d","slug":"descendants-of-martyrs-in-darbar-nanakmatta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के वंशजों ने दरबार साहिब में की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के वंशजों ने दरबार साहिब में की अरदास
नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)।
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में शहीदों के वंशजों को सरोपा देकर सम्मानित करते पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के वंशजों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उन्हें सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
रविवार को भगत सिंह के भाई कुलवीर सिंह के सोनीपत (हरियाणा) निवासी पौत्र यादवेंद्र सिंह, शहीद सुखदेव के पौत्र अनूप सिंह थापर और शिवाजीनगर पूणे निवासी शहीद राजगुरु के पौत्र सत्यशील ने ऐतिहासिक नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिंदर साहिब दरबार में मत्था टेका और अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया।
उनके यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कमेटी के सचिव केहर सिंह ने सभी को सरोपा देकर सम्मानित किया। शहीदों के वंशज शाहजहांपुर के रामपुर कला में रविवार को होने वाले शहीदों को समर्पित समागम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
तीनों शनिवार रात नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे। वहां महाप्रबंधक अमरजीत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, प्रधान के सलाहकार मलकीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, इंदरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह आदि थे।