{"_id":"6866d1cbef15d77e8a09adc6","slug":"deployment-of-7135-personnel-from-the-first-randomization-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126793-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रथम रेंडमाइजेशन से 7135 कार्मिकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रथम रेंडमाइजेशन से 7135 कार्मिकों की तैनाती
Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिन सिंह भदौरिया की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ की नियुक्ति के लिए रेंडमाइजेशन किया गया। जिले के कुल 8500 मतदान कार्मिकों की आयोग के तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया था। इसमें मतदान प्रक्रिया के लिए रिजर्व सहित कुल 7135 कार्मिकों की तैनाती की गई, जिनमें 2239 महिला कार्मिक हैं। रेंडमाइजेशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी/नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, अनिल कोली आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन