फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Department takes serious note of mid-session TC issuance; students' studies will not be affected.

Udham Singh Nagar News: बीच सत्र में टीसी काटने पर विभाग गंभीर, विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Department takes serious note of mid-session TC issuance; students' studies will not be affected.
रुद्रपुर। आनंदपुर स्थित प्राग नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से विद्यार्थियों की टीसी काटने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीईओ ने साफ कर दिया है किसी भी हाल में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। कहा कि स्कूल प्रबंधन शैक्षणिक सत्र को पूरा कराएगा या उसे अन्य विकल्पों से पढ़ाई सुचारू रखनी होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में विद्यालय से हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को बीच सत्र में टीसी काटने पर मजबूर करने की खबर को लक्ष्मी के लिए सरस्वती की विदाई...41 साल से जल रही शिक्षा की लौ पर संकट शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर मेें विद्यार्थियों का पूरा साल बर्बाद होने की आशंका जताई गई थी। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। सीईओ हरेंद्र मिश्रा ने साफ किया कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में प्रबंधन को जिम्मेदारी लेनी होगी। खंड शिक्षाधिकारी सावेद आलम मामले की जांच करेंगे और कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसकी भी निगरानी उनकी ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed