फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Denied murder, murder case against two people

मुंह बंदकर की गई थी दानिश की हत्या, दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Denied murder, murder case against two people
काशीपुर में मृतक दानिश की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ग्राम गुलड़िया निवासी दानिश की मौत गला घोंटकर की गई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य का खुलासा हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तंबू लगाकर देशी दवा बेचने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम गुलड़िया निवासी दानिश (22) पुत्र सद्दीक का शव 27 जुलाई धामपुर-नहटौर रोड के बीच एक भट्ठे के पास तालाब में पड़ा मिला। धामपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। तालाब में शव मिलने के कारण उसकी मृत्यु डूबने के कारण होने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने के कारण होना पाई गई। दानिश की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए धामपुर कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन धामपुर पुलिस ने घटनास्थल काशीपुर का होना बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश के पिता सद्दीक ने रविवार को आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह गुप्त रोग से पीड़ित था। 22 जुलाई को वह गौतम नगर में कलश मंडप के पास टेंट में देसी दवाई बेचने वालों के पास गया। वहां दो व्यक्ति मिले।
उन्होंने दवाई का कोर्स दस हजार रुपये का बताते हुए एक हजार रुपये से दवाई शुरू करने की बात कही। जिस पर वह दवाई ले आए। अगले दिन से उसके दानिश के मोबाइल पर दवा बेचने वालों के फोन आने लगे। उन्होंने जल्द ठीक होने के लिए 20 हजार रुपये की दवा लेने को कहा। 26 जुलाई को दानिश घर से 20 हजार रुपये लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के तांगे से वहां पहुंचा। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

27 जुलाई को उसके मोबाइल की लोकेशन यूपी के धामपुर में होना पाई गई। धामपुर जाकर खोजने पर उसका शव नहटौर के एक तालाब से बरामद हुआ। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed