फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration demanding extension of date of admission in college in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में कॉलेज में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding extension of date of admission in college in Kashipur
काशीपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। संवाद
काशीपुर। राधेहरि राजकीय पीजी कॉलेज में वंचित छात्रों ने प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग के लिए प्रदर्शन कर सभी को प्रवेश की मांग उठाई। सोमवार को आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह को सौंपा। जिसमें कहा गया कि बीए, बीएससी, बीकॉम में विद्यार्थियों का प्रतिशत कम नहीं किया गया था। जिसके चलते काशीपुर के अलावा सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, रामनगर, जसपुर, बाजपुर, महुआखेड़ा गंज आदि दूरदराज से आने वाले भारी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों को प्रवेश देने की मांग की है। इससे पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय गेट बंद कर काफी समय तक जमकर धरना दिया। वहां पर आकाश कुमार, मो. सुलेमान, जिशान मलिक, अंकित कुमार, संजीव तिवारी, कंचन, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बेटी को दाखिला नहीं मिला तो मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी
काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा निवासी वृद्धा सुनीता ने बताया कि वह करीब 15 सालों से महुआखेड़ा गंज एक फैक्टरी में काम करके परिवार भरण पोषण करती हैं। एक बेटी का विवाह कर चुकी हूं। दूसरी बेटी को पढ़ा रही हूं। बेटी दीक्षा राधेहरि पीजी कॉलेज बीए में प्रवेश लेना चाहती है। उसके 48 प्रतिशत अंक हैं। काफी समय से बेटी महाविद्यालय के लिए चक्कर लगा रही हैं। सोमवार वह कंपनी से अवकाश लेकर पहुंची लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने बेटी का प्रवेश नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। छात्रों का ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। वृद्धा की बेटी के 40 फीसदी नंबर हैं। प्रवेश 60 फीसदी पर हुए हैं। इसलिए उनका प्रवेश नहीं हो सका। - डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed