फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demographic change will not be tolerated: Mayor

डेमोग्राफिक चेंज नहीं होगा बर्दाश्त : मेयर

Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demographic change will not be tolerated: Mayor
रुद्रपुर। जिला प्रशासन की ओर से सीलिंग की जमीन पर हुए निर्माण को ढहाए जाने से लोक विहार, प्रीत विहार और बराड़नगर के लोग आशंकित है। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त से मिलकर उनके आशियाने ध्वस्तीकरण से बचाने की गुहार लगाई। मेयर ने डीएम और कमिश्नर से वार्ता करने का आश्वासन दिया। कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थायी समाधान निकालने के लिए इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कही जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डेमोग्राफिक चेंज नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम में मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से बृहस्पतिवार को मिले लोगों ने कहा कि वे दशकों से इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने प्लाट खरीदने के बाद जीवन भर की कमाई मकान बनवाने में लगाई है। अब प्रशासन सीलिंग के नाम पर उनको उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने सीलिंग नक्शे से बाहर अपने मकान बनाए हैं। प्रशासन उनके प्लाटों को भी सीलिंग की भूमि बता रहा है।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में सीलिंग भूमि का जो नक्शा बना था, वह अलग है। इसको लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। मेयर ने कहा कि जो लोग वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं उन्हें नहीं उजड़ने दिया जाएगा। नगर निगम जल्द ही सभी आवासीय और व्यवसायिक भवनों का सर्वे करेगा और मकानों को नंबर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजूल और सीलिंग की भूमि पर बसे लोगों के साथ भाजपा ने किया धोखा : शर्मा
रुद्रपुर। जिला प्रशासन की ओर से पहाड़गंज और प्रीत विहार में की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर नजूल, दान पत्र और सीलिंग की भूमि पर बरसों से बसे लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। कहा कि चुनाव के समय मालिकाना हक देने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने अब गरीबों के आशियाने तोड़ना शुरू कर दिए हैं।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस महानगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधायक ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ बुलडोजर चलाकर गरीबों को उजाड़ने का रिकाॅर्ड तैयार किया है। विधायक की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कहा कि सरकार बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक आदेश लाकर नजूल, दान पत्र व सीलिंग की भूमि पर बसे लोगों की बिजली और पानी के कनेक्शन को बंद कर देती है। यह रुद्रपुर के भाजपा के नेताओं पर जनप्रतिनिधियों व सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। आरोप लगाया कि विधायक और सरकार के इशारे पर प्रीत विहार, पहाड़गंज में गरीब लोगों के घराें को ढहाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबको उसी जगह पर वापस बसाया जाएगा, जहां से भाजपा उनको उजाड़ रही है। भाजपा सिर्फ उजाड़ने का काम करती है कांग्रेस बसाने का काम करती है। वहां सतीश कुमार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी ,अबरार ,निसार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed