{"_id":"574296d14f1c1bb515691066","slug":"demand-will-soon-complete-fitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटमेंट की मांग जल्द होगी पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटमेंट की मांग जल्द होगी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
यश्ापाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों की फिटमेंट की मांग जल्द ही पूरी होगी। अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा। इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार सहित 36 युवाओं ने कैबिनेट मंत्री आर्य के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
रविवार को चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आर्य ने क्षेत्र में कराये गये सड़क निर्माण, पालीटेक्निक कालेज, महिला नर्सेज कालेज, स्टेडियम, पार्क, डिग्री कालेज और जीजीआईसी में आडोटीरियम सहित तमाम विकास कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि बाजपुर विधानसभा में प्रदेशभर में सबसे अधिक विकास कार्य किये गये हैं। पूर्व दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि आगामी चुनाव में बाजपुर के साथ साथ गदरपुर और काशीपुर सीट भी कांग्रेस की झोली में आयेगी। इससे पहले गांव हजीरा में कैबिनेट मंत्री आर्य ने नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
इस दौरान गांव हजीरा के लिए आर्य ने 63-63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर और छह इंडिया मार्का हैंड पंप गांव बरहैनी में 63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा की। संचालन विशेष शर्मा ने किया। वहां उपेंद्र चौधरी, गुरजीत सिंह गित्ते, नंदकिशोर शर्मा, डीके जोशी, अंकुर अग्रवाल, डोरीलाल सागर, महेंद्रजीत सिंह, हबीबुर्रहमान, मुकुंद शुक्ला, अनिल वाल्मीकि आदि थे।