{"_id":"67e6f18842c4e2a44e025537","slug":"demand-to-release-farmers-arrested-in-punjab-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-108684-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंजाब में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंजाब में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग
Sat, 29 Mar 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की गई। मंडी परिसर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान लंबे समय से एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
सरकार ने मांगें मानने के बजाय जगदीश सिंह डल्लेवाल समेत किसानों को जेल में डाल दिया। उन्होंने सरकारों के रवैये की निंदा की। कहा कि केंद्र ने किसान विरोधी तीन कानून बनाए। अब नई कृषि व्यापार नीति के जरिये किसानों को चौपट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
किसानों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पंजाब में आंदोलनकारी किसानों की रिहाई, एमएसपी में फसल खरीद गारंटी कानून बनाने, किसानों व मजदूरों को कर्जमुक्त करने, नर्द कृषि व्यापार नीति रद्द करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। वहां पर जिलाध्यक्ष लोहर सिंह राणा, जिला सचिव जगीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, विष्णुपद राणा, परितोष राणा, विजय शर्मा, अखिलेश सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, खड़क सिंह राणा, किशन सिंह राणा मौजूद रहे।