{"_id":"681faf1a69356ba449048755","slug":"demand-for-expansion-of-pipeline-in-nadanna-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109376-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नदन्ना में पाइप लाइन के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नदन्ना में पाइप लाइन के विस्तार की मांग
Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। नदन्ना ग्राम पंचायत में पाइप लाइन के विस्तार की मांग को लेकर ग्राम प्रशासक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रशासक माया जोशी ने मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी दिनेश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सीमित पाइन लाइन के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे फसलाेें की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। उन्होंने पाइप लाइनों के शीघ्र विस्तार की मांग की। साथ ही एनएच-125 बाईपास कुटरी पहेनिया क्षेत्र नदन्ना ग्रामीण रोड क्रॉस में पानी निकासी के लिए पक्की पुलिया व पक्की ड्रेनेज बनाने की मांग की।
विज्ञापन