{"_id":"6a11f7fc8fa1ace37001664a","slug":"demand-for-cbi-probe-into-illegal-mining-from-cm-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-143390-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम से अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम से अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग
Sun, 24 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के किसानों ने कोसी नदी में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि माइनिंग कंपनी की ओर से निर्धारित मानकों के विपरीत अवैध खनन कराया जा रहा है। इससे काश्तकारों की भूमि और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
किसानों ने ज्ञापन में कहा कि कंपनी को चेक पोस्टों के माध्यम से राजस्व वसूली करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बावजूद कंपनी के कर्मचारी कथित रूप से कोसी नदी क्षेत्र में काश्तकारों के खेतों में अवैध खनन कराया जा रहा है। शिकायत करने पर किसानों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने और धमकी दी जा रही है।
किसानों का आरोप है कि डंपर सहित अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक आरबीएम भरकर परिवहन किया जा रहा है। चेक पोस्ट पर बिना जांच वाहनों को गुजर दिया जाता है। आरोप है कि प्रति वाहन सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। अवैध खनन सामग्री को वैध दिखाने के लिए अन्य खनन पट्टों और स्टॉकों के रवन्ना का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मामले की उच्च न्यायालय में जनहित याचिका और अवमानना याचिका भी विचाराधीन है। किसानों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन ओर माइनिंग के कार्यों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।