{"_id":"686ec2ee4b6be277dc0f40cd","slug":"delivery-center-of-khatima-hospital-will-be-upgraded-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-127058-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा अस्पताल का प्रसव केंद्र होगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा अस्पताल का प्रसव केंद्र होगा अपग्रेड
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य महकमे ने खटीमा उप जिला अस्पताल के प्रसव केंद्र को उन्नत (अपग्रेड) बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सीएसआर फंड से अस्पताल के प्रसव केंद्र में कई सुविधाएं जुटाई जाएंगी। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि उप जिला अस्पताल के प्रसव केंद्र को अपग्रेड करने का खाका खींच लिया गया है। प्रसव केंद्र में अत्याधुनिक डिलीवरी टेबल लगाई जाएगी जिससे प्रसव के दौरान टेबल संबंधी किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि प्रसव केंद्र में सौर ऊर्जा से चलने वाले ऑलवेदर एसी लगाए जाएंगे। यह एसी शीतकाल में गर्म हवा देते हैं और गर्मियों में शीतलता प्रदान करते हैं। केंद्र में रूम हीटरों की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। बताया कि प्रसव केंद्र की मरम्मत का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि प्रसव केंद्र को अपग्रेड करने में टोयोटा कंपनी सीएसआर फंड से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कंपनी ने हामी भरी है।
-इंसेट:
टोयोटा कंपनी को खटीमा उप जिला अस्पताल के प्रसव केंद्र को अपग्रेड करने का प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही प्रसव केंद्र को उन्नत करने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, यूएस नगर