फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi to Pantnagar flight canceled due to technical reasons

Udham Singh Nagar News: दिल्ली से पंतनगर की उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द

Sun, 15 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi to Pantnagar flight canceled due to technical reasons
पंतनगर। दिल्ली और देहरादून से पंतनगर के लिए एकमात्र उड़ान रविवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। इसके चलते दिल्ली से पंतनगर, पंतनगर से दिल्ली और देहरादून के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को तकनीकी कारणों से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 को रद्द कर दिया गया। इसके चलते फ्लाइट ने दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान नहीं भरी। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 13:20 बजे उड़ान भरकर 14:20 बजे पंतनगर पहुंचती है। इस फ्लाइट में दिल्ली से पंतनगर के लिए 71 और वापसी में पंतनगर से दिल्ली के लिए 60 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था।
विज्ञापन

इनमें से काफी यात्रियों को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने कैंचीधाम पहुंचना था। उड़ान रद्द होने से उनके अरमानों पर पानी फिर गया। हालांकि प्रबंधन ने यात्रियों को गंतव्य तक सड़क मार्ग से पहुंचाने या किराया वापसी का विकल्प दिया। वहीं फ्लाई बिग की फ्लाइट का शेड्यूल नहीं होने से रविवार को पंतनगर कोई फ्लाइट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

दिल्ली-पंतनगर इंडिगो की फ्लाइट बंद

दिल्ली में टर्मिनल-वन की मरम्मत के चलते लगभग पांच सौ उड़ानों को तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। इनमें दिल्ली-पंतनगर के बीच इंडिगो की पहली उड़ान भी शामिल है। दिल्ली से 7:10 बजे उड़ान भरकर 8:15 बजे पंतनगर पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-7324 और वापसी में पंतनगर से 8:35 बजे उड़ान भरकर 9:45 बजे दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-7157 को 15 सितंबर तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed