फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delegation to meet CM to solve flood and land problem of Bajpur

Udham Singh Nagar News: बाजपुर की बाढ़ और भूमि समस्या के समाधान के लिए सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 22 Jul 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Delegation to meet CM to solve flood and land problem of Bajpur
बाजपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलित किसानों की भूमि समस्या का निस्तारण करने और बाजपुर को बाढ़ से निजात दिलाने सहित दस प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान तय हुआ इन समस्याओं को लेकर संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर सीएम से मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा अध्यक्ष उदयराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र की 5838 एकड़ जमीन के भूमिधरी अधिकारों के लिए किसान सालभर से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। इससे पहले बैठक में संस्था की ओर से सितंबर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने, सांसद चुने जाने पर अजय भट्ट को बधाई संदेश देने सहित दस प्रस्ताव सहमति से पारित किए गए। बैठक के अंत में कश्मीर में आतंकी हमले में बलिदान हुए जवानों को शोक श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की उपाध्यक्ष गीता चौहान की माता के निधन पर भी शोक जताया गया। वहां महामंत्री संजीव कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अशोक चौहान, दलजीत सिंह राणा, एसएन सिंह, धूमबहादुर सिंह चौहान, देवेंद्र रावत, प्रताप सिंह सेंगर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed