{"_id":"5fea2a8a8ebc3e3c52614918","slug":"delay-in-construction-works-due-to-departmental-hilahwali-shukla-rudrapur-news-hld4090611113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय हीलाहवाली से निर्माण कार्यों में हो रहा विलंब : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय हीलाहवाली से निर्माण कार्यों में हो रहा विलंब : शुक्ला
विज्ञापन
देहरादून स्थित सचिवालय में हुई बैठक में मौजूद पीडब्ल्यूडी के सचिव, विधायक शुक्ला व अन्य अधिकारी?
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सचिवालय स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सचिव कार्यालय में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में लोनिवि के सचिव आरके सुधांशु ने विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
सचिव ने किच्छा में पाहा नहर की कवरिंग कर सड़क निर्माण का कार्य, किच्छा-हल्द्वानी मार्ग से शांतिपुरी नंबर एक, दो, तीन, चार तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं नव निर्माण, किच्छा नदी पर बने अधूरे रपटा पुल को पूरा करने, किच्छा में आदित्य चौक से दीनदयाल चौक होते हुए दरऊ चौक तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा कर चीफ इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और इंजीनियर से प्रगति रिपोर्ट तलब की।
विधायक शुक्ला ने कहा कि किच्छा के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विभाग तेजी से कार्य करे। पहले ही कोरोना वायरस के कारण निर्माण कार्यों में देरी हुई है। अब विभागीय हीलाहवाली के कारण निर्माण कार्यों में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
सचिव सुधांशु ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस के कारण बजट मिलने में देरी हुई है लेकिन अब देरी न करते हुए घोषणाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए काम में तेजी लाएं। वहां विभागीय अधिकारी (सेक्शन अफसर) प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)