फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dehradun and Nainital team won matches in cricket

क्रिकेट में देहरादून व नैनीताल की टीम ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dehradun and Nainital team won matches in cricket
रुद्रपुर। सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन नैनीताल ए और देहरादून बी ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

रविवार को पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पौड़ी और नैनीताल ए के बीच मैच खेला गया। पौड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन बनाए। नैनीताल ए की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नैनीताल ए ने यह मैच सात विकेट से जीता और अपने ग्रुप में छह अंक प्राप्त किए। मदन लाल क्रिकेट एकेडमी में दूसरा मैच देहरादून बी और हरिद्वार बी के बीच खेला गया। 50 ओवर के खेल में देहरादून बी ने पहले खेलते हुए सात विकेट खोकर 280 रन बनाए।
देहरादून बी की तरफ से केशव ने 117 और निखिल पुंडीर ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार बी की पूरी टीम 40 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। देहरादून बी ने हरिद्वार बी को 137 रनों से हराकर छह अंक प्राप्त किए। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, राहुल पवार, इंद्रनील कर, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन

ओलंपिक खेल सप्ताह में जूडो और अन्य प्रतियोगिताएं हुईं
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओलंपिक खेल सप्ताह के तीसरे दिन जूडो, वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सोमवार को वुसु और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed