फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Degree College students began an indefinite dharna

डिग्री कालेज में छात्रों ने शुरू किया बेमियादी धरना

Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Degree College students began an indefinite dharna
काशीपुर डिग्री कालेज में धरना देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
 राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और स्नात्कोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संघ की अगुवाई में छात्रों ने बेमियादी धरना शुरु कर दिया है। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा।  
विज्ञापन



स्नातक और स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षा में सीट बढ़ाने, कालेज में शिक्षकों के  रिक्त पदों पर तैनाती करने समेत कई मांगों को लेकर छात्रों ने बृस्पतिवार को छात्र संघ सचिव निशांत चौधरी की अगुवाई में कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्राचार्य अर्जुन सिराड़ी को ज्ञापन देकर कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं। सीटें सीमित होने के कारण सभी को प्रवेश मिलना असंभव है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बीएससी में 76फीसदी, बीकॉम 61, बीए में प्रवेश के लिए 65 फीसदी अंकों की बाध्यता रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार सबको शिक्षा के अधिकार का नारा देती है। ऐसे में सभी को प्रवेश मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए और रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे परिसर में धरना देंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमिताभ सिजवाली, रवि चौधरी, शिवम शर्मा, प्रशांत, वरुण सिंह, सुमित सहित अनेक मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed