फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepotsava in Bazpur

दीपोत्सव रंगोली में हंसराज, अशोका सदन रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Deepotsava in Bazpur
बाजपुर डीएवी स्कूल में बच्चों ने बनाई रंगोली। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली, दीपमाला और कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दयानंद, हंसराज, विवेकानंद, अशोका सदनों ने सुंदर रंगोली, दीपमाला और कार्ड सजाकर प्रस्तुति दी। कनिष्ठ वर्ग में हंसराज और वरिष्ठ वर्ग में अशोक सदन प्रथम रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या एकता श्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कनिष्ठ वर्ग में हंसराज सदन प्रथम स्थान, अशोका द्वितीय और विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में अशोका सदन प्रथम, हंसराज द्वितीय, विवेकानंद ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य एकता श्री ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मौके पर चेतना गहलौत, सागर भट्ट, मीरा बनोला, निर्मला भट्ट, राधिका नेगी, अशोक, अमित, मोहन, संजीव आदि थे। इधर सेंट मेरी एचएम इंटर कॉलेज में दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने दीपावली पर प्रदूषण को रोकने की अपील की। मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर सोसन, सिस्टर मोंटी, रंजीत सिंह, राजेश कुमार, गौरव शर्मा, गीता, यशपाल, सुमन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed