{"_id":"5a283c3a4f1c1b0d698c05fa","slug":"deep-inquiry-on-nha-from-dp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपी से एनएचएआई को लेकर गहन पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपी से एनएचएआई को लेकर गहन पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
डीपी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजे घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह से एसआईटी ने एनएचएआई के संबंध में पूछताछ की। बताया जा रहा कि डीपी ने एसआईटी को एनएचएआई द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के बारे में अहम जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन
इनके आधार पर एसआईटी बृहस्पतिवार को एनएचएआई के अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इसके लिए एसआईटी ने सवालों की सूची भी तैयार कर ली है।
भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने डीपी सिंह को दूसरी बार रिमांड पर लेने के बाद बुधवार को भी सिडकुल चौकी में गहनता से पूछताछ की।
मंगलवार को डीपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण एसआईटी पूछताछ नहीं कर पाई थी। डीपी को दूसरी बार रिमांड पर लेेने का मकसद भूमि मुआवजा घोटाले में एनएचएआई की भूमिका के बारे में जानना था। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में डीपी ने एनएचएआई द्वारा एनएच निर्माण के लिए किये गये जमीनों के अधिग्रहण के बारे में काफी कुछ बताया है। इसके आधार पर एसआईटी ने भूमि अधिग्रहण के लिए एनएचएआई द्वारा तैयार किये गये कुछ दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सप्ताह भर पहले से एसआईटी एनएचएआई रुद्रपुर और नजीबाबाद के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी में भी जुटी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को एसआईटी एनएचएआई के अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। पूछताछ के लिए एसआईटी ने सवालों की लंबी सूची भी तैयार कर ली है। इसके साथ ही एसआईटी बाजपुर तहसील में स्थित ताली गांव के काश्तकारों की बैंक डिटेल भी खंगालने में जुटी है। बाजपुर के ही एक काश्तकार से भी एसआईटी ने पूछताछ की।
विज्ञापन