फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicious death of son-in-law in in-laws house Uttarakhand news in hindi

ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत: शव दफनाने की थी तैयारी, मौके पर पहुंची पुलिस तो उठे कई सवाल

Fri, 16 Sep 2022 04:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

चार दिन पहले तकी अपनी पत्नी निशा और बेटी को लेकर खेड़ा स्थित ससुराल पहुंचा था। गर्मी के कारण तकी तिमंजिले पर स्थित छत में सोता था। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे तकी उठा और हाथ-मुंह धोने के लिए जाते समय छत में ग्रिल न होने के कारण वह सीधे नीचे सड़क पर गिर कर घायल हो गया।

विज्ञापन
Suspicious death of son-in-law in in-laws house Uttarakhand news in hindi
शेख तकी के ससुराल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

मुंबई के पास ठाणे से चार दिन पहले पत्नी के साथ खेड़ा स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी मौत का कारण घर की छत से गिरना बताया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मोहल्ला खेड़ा में चांद मस्जिद के पास किराए पर रहने वाले शरीफ अंसारी की बेटी निशा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के मुंब्रा, ठाणे निवासी शेख तकी उर्फ मुन्नू से हुई थी।

विज्ञापन


ससुरालियों के मुताबिक तकी ठाणे में वाहन चलाता था। चार दिन पहले तकी अपनी पत्नी निशा और बेटी को लेकर खेड़ा स्थित ससुराल पहुंचा था। गर्मी के कारण तकी तिमंजिले पर स्थित छत में सोता था। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे तकी उठा और हाथ-मुंह धोने के लिए जाते समय छत में ग्रिल न होने के कारण वह सीधे नीचे सड़क पर गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन


ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर दोपहर करीब एक बजे रम्पुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तकी की पत्नी और सास से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर शेख के परिजन ठाणे से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। उनके रात में यहां पहुंचने की उम्मीद है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा और हत्या के बीच उलझ रही पुलिस की जांच
ससुराल पहुंचे शेख तकी की सास और पत्नी का कहना है कि उसकी मौत छत से गिरकर हुई है लेकिन उनके बयान और घटना स्थल से मिले साक्ष्य मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आसपास के लोग भी मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। तकी की सास का कहना है कि गर्मी के कारण वह छत पर सो रहा था लेकिन पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है। इससे गर्मी भी पहले से कम है।

उसकी सास का कहना है कि तकी छत पर हाथ धोने गया था जबकि छत पर टैंक नहीं मिला। सामने स्थित एक मंजिल के घर की छत अधिक निकली है। यदि तकी तीसरी मंजिल से गिरता तो वह सामने वाले घर की छत में फंसता लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं था। लोगों का कहना है कि तकी नशा करता था जबकि पुलिस को उसकी जेब या बिस्तर से नशे की कोई सामग्री नहीं मिली। तकी का ससुर शरीफ मौके से गायब था।

पूछने पर सास ने बताया कि शरीफ ड्यूटी करने गया है। तकी के शरीर में आई चोट को देखकर कम दूरी से गिरने की आशंका जताई गई है। ससुराली पुलिस को बताए बिना शव दफनाने की तैयारी में थे। पुलिस आने पर वहां मौजूद लोग असमंजस की स्थिति में दिखे। पुलिस के मुताबिक शव काफी अकड़ा था।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे, हटाए जाएंगे मंदिर,मस्जिद, मजार

इससे उसकी मौत करीब 12 घंटे पहले होने की आशंका जताई गई है जबकि ससुरालियों के अनुसार वह सुबह पांच बजे छत से गिरा। शेख तकी की पत्नी निशा के आधार कार्ड पर उसका नाम निशा कुमारी दर्ज है। पूछने पर उसने बताया कि आधार कार्ड पर नाम गलत हो गया था और वह उसे संशोधित नहीं करवा सकी। उनके पड़ोसी भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी मान रही है कि प्रथम दृष्टया तकी की मौत छत से गिरकर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed