फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of youth in gadarpur

Udham Singh Nagar News: बेहोश मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of youth in gadarpur
मृतक फैजान की फाइल फोटो। -संवाद
गदरपुर। बाईपास मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले 19 वर्षीय युवक की उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

भोला कॉलोनी निवासी मो. उमर का 19 वर्षीय बेटा फैजान बृहस्पतिवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकला था। शाम छह बजे परिजनों को फैजान के संदिग्ध परिस्थितियों में बाईपास मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। कुछ राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता सऊदी अरब में हैं। मां शाहीन और छोटे भाई फरहान का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद फैजान के शव को घर लाया गया और कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।


वन रक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

बाजपुर। वन विभाग की चौकी महोला के वन रक्षक पंकज सिंह ने शुक्रवार को पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर एक युवक पर गंडासा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव हरसान स्थित विद्यालय से कुछ दूरी पर यूकेलिप्टिस के दो गिल्टे पड़े थे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने गंडासा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक यूकेलिप्टिस के दो गिल्टों को लेकर चला गया। चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed