फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of woman by tiger in khatima

Udham Singh Nagar News: घास काटने गई वृद्धा को बाघ ने बनाया निवाला

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Death of woman by tiger in khatima
मृतका भागुली की फाइल फोटो।- स्रोत- वन विभाग।
खटीमा। बग्गा चौवन गांव में घास काटने गई एक वृद्धा को बाघ ने निवाला बना दिया। बाघ करीब डेढ़ घंटे तक शव को जंगल में जगह-जगह घसीटकर ले जाता रहा। वन कर्मियों की ओर से करीब 17 राउंड हवाई फायरिंग के बाद बाघ महिला के शव को छोड़कर भागा। घटना से बग्गा गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे बग्गा चौवन निवासी भागुली (70) पत्नी स्व. नैन सिंह घास काटने जंगल में गई हुई थी। वह बैठकर घास काट रही थी। तभी अचानक से बाघ ने पीछे से महिला पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन को दबोचा। इस कारण महिला की गले की नस फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के रेंजर आरएस मनराल ने घटनास्थल के पास वन कर्मियों के साथ शव की खोजबीन की।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास बाघ के पग चिह्न और निशानों के आधार पर शव की खोज की गई। तभी बाघ शव को घसीटकर जंगल की ओर ले जाता दिखा। इसके बाद रेंजर मनराल ने टीम के साथ बख्तरबंद ट्रैक्क्टर से बाघ पर करीब 17 राउंड हवाई फायर किए गए। लगातार फायरिंग के बाद बाघ शव को छोड़कर भाग गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। टीम ने घटनास्थल पर मिले बाघ के बालों को सैंपल के लिए एकत्र किए | शव में बाघ की ओर से किए गए घावों से उसकी लार का सैंपल लिया गया। वहां पर डिप्टी रेंजर सतीश रिखाड़ी, वन दरोगा अजमत खां, चंद्रपाल, रामेश्वर दयाल वर्मा, संजय कुमार, वबीअ मुकेश कुमार, चन्द्र प्रकाश, सुखबिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटना स्थल के आसपास ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं | मौके पर ही जीपीएस रीडिंग साक्ष्य संकलित किए गए।-आरएस मनराल, रेंजर वन विभाग।

मृतका भागुली की फाइल फोटो।- स्रोत- वन विभाग।

मृतका भागुली की फाइल फोटो।- स्रोत- वन विभाग।

मृतका भागुली की फाइल फोटो।- स्रोत- वन विभाग।

मृतका भागुली की फाइल फोटो।- स्रोत- वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed