फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of two youth in usnagar

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटका मिला फैक्टरी कर्मी

Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death of two youth in usnagar
मृतक सोनम
दिनेशपुर। एक फैक्टरी कर्मी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि कर्मी ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विजयनगर निवासी सोनम स्वर्णकार (33) की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। शुक्रवार रात को सोनम खाना खाकर सो गया था। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मां ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो वह पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर लटका था। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या लग रहा है। मृतक सिडकुल की एक फैक्टरी में ऑपरेटर था। उसके दो बच्चे है।
विज्ञापन


यूएस नगर जिले में दो और युवाओं की मौत
यूएस नगर जिले में दो और युवाओं की मौत हो गई।

पांच दिन से लापता युवती का शव नाले में मिला

काशीपुर। महुआखेड़ागंज के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला गंज निवासी तिलकराम की 30 वर्षीय बेटी कविता 12 सितंबर की रात 12:30 बजे से लापता थी। उसके भाई विकास ने आईटीआई थाने में सूचना दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसकी दो बहनें थीं। चार भाई बहनों में से छोटी बहन कविता तीसरे नंबर की संतान थी। कविता मानसिक रूप से कमजोर थी। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। कुछ लोग शनिवार को महुआखेड़ागंज स्थित श्मशान घाट में घास काटने गए थे। उन लोगों ने एक युवती की शव नाले में उतराता देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। आईटीआई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed