{"_id":"6425d11dab697079e502ce29","slug":"death-of-policeman-rudrapur-news-c-8-1-98240-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जी-20 समिट ड्यूटी में तैनात सिपाही का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जी-20 समिट ड्यूटी में तैनात सिपाही का निधन
Thu, 30 Mar 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात और सिपाही नीरज कुमार का निधन हो गया।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात और सिपाही नीरज कुमार का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। इस समय उनकी ड्यूटी जी-20 सम्मेलन में लगी थी। मूल रूप से आई कंपाउंड अयारपाटा थाना मल्लीताल जिला नैनीताल निवासी 38 साल के नीरज कुमार 2006 बैच के सिपाही थे। वह लंबे समय से ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात थे। जी-20 समिट के दौरान उनकी ड्यूटी डीडी चौक पर जोन नंंबर दो में थी।
पुलिसकर्मियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उनके बेटे का जन्मदिन होने की वजह से वह शाम को घर चले गए थे। रात में बेटे का जन्मदिन मनाया और खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार तड़के उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाने के एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि उनकी पत्नी भी पुलिस कार्यालय में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। नीरज को शुगर और ब्लड प्रेशर भी था।
देर शाम पुलिस लाइन में आयोजित शोकसभा में नीरज के निधन पर सभी सहकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक जताया।