फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of a young man who went to bathe with friends

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to bathe with friends
मृतक अरमान का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। दोस्तों के साथ नदी मेें नहाने पहुंचे युवक की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दिनेशपुर के ग्राम ढिमर ब्लॉक निवासी भम्रपाल का 17 वर्षीय पुत्र अरमान अपने तीन दोस्तों अमन, राहुल और अक्षय के साथ बृहस्पतिवार को गूलरभोज की ककराला नदी में नहाने गया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को युवक के नहर में डूबने की सूचना दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी मौके पर पहुंचे। बौर जलाशय में तैनात जल पुलिस के जवानों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। मृतक दिनेशपुर के निजी विद्यालय में बारहवीं का छात्र एवं परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी एक छोटी बहन है। माता-पिता मजदूर हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। संवाद
विज्ञापन

मौत ही खींचकर लाई थी अरमान को
गूलरभोज। ककराला नदी में नहाते समय डूबकर मरने का चार दिन में यह दूसरा मामला है। रविवार को 11 दोस्तों के साथ नहाते समय रुद्रपुर निवासी राजू मंडल की डूबकर मौत हो गई थी। अब बृहस्पतिवार को ढिमरी ब्लॉक निवासी अरमान की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान ने ही दोस्तों के साथ गूलरभोज ककराला नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया था। उसे क्या पता था कि उसका यह जिंदगी का आखिरी कार्यक्रम होगा। अरमान के दोस्त राहुल ने बताया कि अरमान ने ही उसको अपने साथ चलने को कहा था। उन्हें क्या पता था कि नियति को क्या मंजूर था। पहले वे लोग फोटो शूट करते रहे, उसके बाद नदी में नहाने लगे।

अचानक ही अरमान आगे की ओर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। आसपास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जल पुलिस के जवानों ने अरमान का शव जलाशय से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed