फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Sultanpur Patti Accident

Udham Singh Nagar News: डंपर ने बुग्गी को मारी टक्कर, बुग्गी मालिक की मौत

Tue, 16 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death in Sultanpur Patti Accident
सुल्तानपुर पट्टी। पशु चिकित्सालय के पास अज्ञात डंपर ने बुग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बुग्गी मालिक की मौत हो गई। जबकि बुग्गी के पीछे आ रहा मृतक का लड़का बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम नगर के टांडा बंजारा निवासी रसूल बक्स (65) अपने बेटे नदीम के साथ जंगल से आ रहा था। बाजार घाट पशुचिकित्सालय के पास पीछे से आ रहे अज्ञात डंपर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर में रसूल बख्श गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे-पीछे आ रहा बेटा नदीम घटना में बाल-बाल बच गया। घायल को काशीपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों में रसूल को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर के बाजार घाट के पास मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी मुकेश सैनी ई-रिक्शा से घर की ओर आ रहे थे। वह वाहन सहित पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बचे, लेकिन सड़क किनारे ई-रिक्शा पलट गई। जिसमें चालक घायल हो गया। आसपास खड़े लोगो ने मुकेश को रिक्शा से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नजाकत निवासी मोहल्ला नेतानगर को डंपर ने ग्राम जगतनाथपुर में टक्कर मार दी, जिससे नजाकत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काशीपुर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed