फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Road Accident Kichcha

डिवाइडर पर बाइक चढ़ने से दो युवकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death in Road Accident Kichcha
किच्छा में मृतक राजू के घर पर बिलखते परिजन - फोटो : KITCHHA
रुद्रपुर। किच्छा से रुद्रपुर के रंपुरा में ससुराल आ रहे युवक की बाइक बाइक टोल प्लाजा के बैरियर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक और उसके दोस्त की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही मोहल्ले में दो युवकों की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों को भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी राजू कोली (32) पुत्र बाबूराम अपने साथी सोनू कोरी (30) पुत्र रामगोपाल कोरी (पूर्व सभासद) के साथ बाइक से रंपुरा में अपनी ससुराल आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह चुकटी देवरिया टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की हेड लाइट लगने से बाइक लेन में न जाकर गेट नंबर एक वाई लेन में चले गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बैरियर से जा टकराई। इससे राजू और सोनू दोनों ही सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। मृतक राजू मिठाई का कारीगर था और सोनू फल की ठेली लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था।
गहरे दोस्त थे सोनू और राजू
किच्छा। पुरानी मंडी निवासी पूर्व सभासद रामगोपाल कोरी के पुत्र सोनू 30 वर्ष की अपने घर के सामने ही रहने वाले राजू 37 पुत्र स्व. बाबूराम से गहरी दोस्ती थी। परिजनों ने बताया कि राजू की ससुराल रुद्रपुर में है। उसकी पत्नी आशा भैया दूज पर अपने मायके रुद्रपुर में थी। राजू ने छठ पूजा की दुकान लगाने के लिये रुद्रपुर से सामान की खरीदारी करनी थी।
दोनों दोस्तों में तय हुआ कि रुद्रपुर चलते हैं। दोनों दोस्त रविवार रात को बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर निकल पड़े। बताते हैं कि चुकटी देवरिया के निकट बने टोल पर तेज रफ्तार बाइक बैरियर से टकरा गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के शव घर पर नहीं पहुंचे थे।
दोनों के घर पर मचा कोहराम, सोनू के दो और राजू के पांच बच्चे हुए अनाथ
किच्छा। दोनों दोस्तों के घर आमने सामने होने के कारण दिन भर मंडी में चीत्कार मचा रहा। दुर्घटना की रात मृतक सोनू की पत्नी सर्वेश अपने मायके सरैनिया शाहबाद भैया दूज का पर्व मनाने गई हुई थी। दुर्घटना की सूचना पर वह जब घर लौटी तो उसका घर उजड़ चुका था। सोनू के दो बच्चे हैं।
वही अपने परिवार में सबसे बड़ा था और वह हलवाइयों के साथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक राजू के परिजनों ने बताया कि रात को एक बजे किसी ने राजू के घर पर मोबाइल से दुर्घटना की खबर दी। राजू के पांच बच्चे हैं। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की जानकारी पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली समेत कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक जताया। परिजनों के अनुसार दोनों अपने घर से रात दस बजे निकले थे।

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
किच्छा। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार दोनों दोस्तों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टोलकर्मियों व पुलिस के अनुसार अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो जान नहीं जाती। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार ज्यादा थी। बाइकसवार टोल की बाइक लेन से ना जाकर गेट नंबर एक से निकल रहे थे कि गेट नंबर एक के बैरियर से टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed