{"_id":"5d2a2c5a8ebc3e6cd666cf5d","slug":"death-in-lockup-lacquet-inspector-launches-discussion-sitarganj-news-hld3488043138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में मौत : लालकुआं इंस्पेक्टर ने शुरू की विवेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप में मौत : लालकुआं इंस्पेक्टर ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन
मृतक धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू। (फाइल फोटो)
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पुलिस अभिरक्षा में नाबालिग छात्र धीरज सिंह राणा की मौत के मामले में नैनीताल जिले की पुलिस को मुकदमे की विवेचना दी गई है। नैनीताल एसएसपी के आदेश पर विवेचक लालकुआं इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय ने मृतक छात्र के घर पहुंचकर परिजनों के बयान लिए।
धीरू के पिता विरेंद्र ने अपने बयानों में चौकी प्रभारी और अन्य स्टाफ पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि विवेचक की जांच रिपोर्ट नैनीताल एसएसपी के माध्यम से सीबीसीआईडी को सौंपी जाएगी।
बीती 11 जुलाई की दोपहर करीब 1:45 बजे सिडकुल पुलिस चौकी के लॉकअप में बंद सिसौना गांव निवासी 17 वर्षीय 12वीं के छात्र धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू की मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने चौकी पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चौकी के इंचार्ज समेत समस्त स्टाफ को निलंबित कर दिया था। मृतक धीरू के पिता विरेंद्र सिंह राणा की तहरीर पर चौकी प्रभारी समेत समस्त स्टाफ के खिलाफ छात्र को अवैध रूप से अभिरक्षा में लेने और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद मुकदमे की विवेचना नैनीताल एसएसपी को सौंपी गई थी।
शनिवार को नैनीताल एसएसपी के आदेश पर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय कोतवाली पहुंचे और फिर सिसौना गांव में मृतक घर जाकर परिजनों के बयान लिए।
साधूनगर चौकी प्रभारी को सौंपा अतिरिक्त चार्ज
सितारगंज। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सिडकुल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित किए जाने के बाद साधूनगर चौकी प्रभारी धीरज वर्मा को सिडकुल चौकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा कोतवाली में तैनात सिपाहियों को भी चौकी में ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। दरोगा की नियुक्ति होने तक धीरज वर्मा कार्यवाहक चौकी प्रभारी के रूप में काम करेंगे। ब्यूरो