फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death from cold to warm clothes seller

गर्म कपड़े बेचने वाले की ठंड से मौत

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

 नेपाल से गर्म कपड़े लाकर बेचने वाले फेरीवाले की ठंड से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। नेपाल के ग्राम डडेलधुरा जिला निलाली निवासी बली सिंह पाल (60) पुत्र बहादुर सिंह पाल की अचानक मौत हो गई। पड़ोसियों ने मृतक की सूचना प्रतापपुर चौकी को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के पहुंचे। ग्रामीणों ने पूछताछ पर बताया कि बली सिंह नेपाल से गर्म कपड़े लाकर यहां फेरी लगाता था। शुक्रवार दिन में भी उसकी तबियत खराब थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। पुलिस ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। मृतक की जेब से मिले आईडी के आधार पर मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। फिलहाल मृतक के परिजन नही पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed