फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of youth found in water filled plot in kashipur Udham singh nagar

Uttarakhand News: पानी से भरे प्लॉट में युवक का मिला शव, परिजन बोले, डिप्रेशन में चल रहा था शशांक

Mon, 26 Aug 2024 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 05:23 PM IST
सार

काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of youth found in water filled plot in kashipur Udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। शव के पास ही एक कार भी बरामद हुई। सूचना मिलने पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूमचना मिली कि खड़कपुर देवीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली प्लॉट में पानी से भरे एक शव पड़ा है और एक कार भी खड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि प्लॉट में लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा था। मौके पर एक कार खड़ी थी, जिसमें लॉक लगा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar News: कैंटर में शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, डिप्रेशन में चल रहा था शशांक
पुलिसकर्मियों को मृतक के जींस की जेब से आधार कार्ड मिला। इसमें मृतक की पहचान शशांक डोभाल (32) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आवास विकास के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे कृष्ण कुमार डोभाल ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित है। पूर्व में नशा करने का आदी था और गाजियाबाद में एक फैक्टरी मे जॉब करता था। वह डिप्रेशन में होने के कारण लगभग एक-दो महीने से घर में ही रह रहा था।



दोस्त की थी कार
रविवार की सुबह घर से निकला था। पुलिस ने खड़ी कार की जांच कि तो उसके चारों दरवाजे व शीशे बंद थे और खेत में बने गड्ढे में फंसी हुई थी। कार राकेश कुमार सक्सेना निवासी सुभाष नगर के नाम पर पंजीकृत है। कार राकेश कुमार सक्सेना के बेटे शिखर सक्सेना की है, जो कि शंशाक का दोस्त है।

आईटीआई थाना क्षेत्र में युवक का शव बरामद हुआ है। मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।
-अभय सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed