फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Daughters Triumph Again, Leaving Sons Behind

Udham Singh Nagar News: बेटियां ने फिर मारी बाजी, बेटों को पीछे छोड़ा

Wed, 08 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Daughters Triumph Again, Leaving Sons Behind
रुद्रपुर। पंतनगर विवि में आयोजित 37वें दीक्षांत समारोह में बेटों से आगे बेटियां निकल गईं। स्वर्ण पदक, रजत और कांस्य पदक में मेधावी बेटियों ने बेटों को पछाड़ कर कई पदक अपने नाम कर लिए। दीक्षांत समारोह में 1395 मेधावियों को सम्मानित किया गया जिसमें 65 प्रतिशत बेटियां शामिल हैं। 41 कुलपति स्वर्ण पदक से लेकर कई अहम पदक बेटियों के नाम रहे। पांच पर बेटों ने कब्जा जमाया। रजत पदक में बेटे-बेटियां दोनों ही बराबरी पर रहीं। कांस्य पदक में भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ा।
विज्ञापन

--

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, कुलसचिव दीपा विनय, कुलपति डीएस रावत, नवीन चंद्र लोहनी, डॉ. तृप्ता ठाकुर, जगत सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी आदि।
विज्ञापन

--

ये छात्र भी हुए कई पदक से सम्मानित
विश्वविद्यालय के सर्वोत्तम स्नातक होने पर मास्टर ऑफ साइंस एग्रीकल्चर (सस्य विज्ञान) में सर्वोत्तम शोध ग्रंथ के लिए श्री पूरन आनंद अदलखा अवार्ड पारस आर्या को मिला। बीएससी (कम्युनिटी साइंस) में खाद्य एवं पोषण विषय में उच्चतम अंक हासिल करने पर सरस्वती पांडा अवार्ड दिव्या लिंगवाल को मिला। किसान ट्रस्ट की ओर से ‘चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार’ प्रथम व द्वितीय स्थान रेखा भट्ट को मिला। इसके अलावा भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत अवार्ड स्नातकोत्तर में दिव्यांशु और पीएचडी में डॉ. राजश्री वर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


परिचर्चा
मैं कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंसेज से हूं। मुझे आज चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है और मैं बहुत खुश हूं। कई साल की मेहनत आज रंग लाई है। भविष्य में मेरा सपना साइंटिस्ट बनने का है। डॉ. जयश्री रॉय
---

मुझे एक वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और दूसरा एएन मुखोपाध्याय गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा मुझे डॉ. राम शिरोमणि अवॉर्ड और चौधरी चरण सिंह मेमोरियल अवॉर्ड भी मिला। मेडल पाकर खुश हूं। - पल्लवी शर्मा
--

मुझे दो अवॉर्ड्स मिले हैं। एक वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और दूसरा नगम्मा शांताबाई अवॉर्ड। मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। मैं अभी एमबीए कर रही हूं और आगे इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हूं। शांभवी झा
---
मेरी साढ़े पांच साल की यह यूजी डिग्री है। बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में डिग्री प्राप्त कर बहुत ही खुशी हो रही है। आगे की पढ़ाई में और मेहनत करनी है। डॉ. अनुराग सैनी
--


मैंने बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस किया है। मैं पहले से ही वेटरिनरी साइंटिस्ट के रूप में काम कर रही हूं और आगे इसी क्षेत्र में अपना योगदान दे कर सेवा करना चाहती हूं। डॉ. अपूर्वा रावत
--

मेरा सपना है कि मैं देश के लिए कुछ बेहतर कर सकूं और देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकूं। मेरे लिए यह क्षण गर्व का है। भविष्य में अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करना है। आंशिका शर्मा
--

राज्यपाल से पदक मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है। परिजन भी बहुत खुश हैं। मैं अभी एमटेक कर रहा हूं और आगे का लक्ष्य शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में जाने का है। - आयुष बिष्ट
--

चार साल की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार यह परिणाम मिला है। वर्तमान में मैं फील्ड वर्क का अनुभव लेने के लिए मध्य प्रदेश में एक एनजीओ के साथ काम कर रही हूं और इसके बाद मेरी योजना मास्टर्स करने की है। - प्रगति तिवारी
--

मुझे वाइस चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। मेरे लिए यह गर्व का क्षण है। वर्तमान में मैं डिफेंस इंस्टीट्यूट पुणे से डेटा साइंस में एमटेक कर रहा हूं और भविष्य में मेरी योजना हायर स्टडीज (उच्च शिक्षा) करने की है। - शौर्यवर्धन सिंह कड़ाकोटी

--

पिछले चार वर्षों की मेहनत का आज मुझे बहुत अच्छा परिणाम मिला है। अभी मैं दिल्ली से एमटेक कर रही हूँ। आगे मेरी योजना आईटी सेक्टर में काम करने की है। मेरी उपलब्धि से माता-पिता भी काफी खुश हैं। - प्रिया गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed