{"_id":"64de6fa478da351c9000ed44","slug":"danger-of-malaria-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-2127-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भूखंडों में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भूखंडों में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा
Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। खाली भूखंडों में जलभराव से डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा बना है। संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया है, हालांकि अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
लगातार बारिश होने से नदियां भी उफान पर हैं। बहला और ढेला नदी ने इस साल सबसे अधिक कहर बरपाया है। सरकारी अस्पताल, ओम विहार, मालवा फार्म, श्यामपुरम, वैशाली कॉलोनी, पशुपति विहार, दुर्गा कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जसपुर खुर्द, साई धाम कॉलोनी आदि में खाली भूखंड में पानी भरा है। भूखंडों में कूड़ा, झाड़ियां सड़ने की दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने फॉगिंग तक नहीं कराई है।
मौसम का मिजाज बदलने से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल पहुंचे बुखार के करीब 15-20 मरीजों की जांच कराने पर जांच कराने पर मरीजों की प्लेटलेट्स नब्बे हजार से एक लाख तक निकल रही है। जीडीएमओ डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं आया है। तैयारी पूरी है। चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनु पांडे ने बताया कि डेंगू की एलाइजा जांच रुद्रपुर में होती है। रक्तकोष में करीब 120 यूनिट रक्त उपलब्ध है।