फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

दशमेश पिता के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजा धार्मिक दीवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cultural
गदरपुर में नवनिर्मित गुरुद्वारा भवन के शुभारंभ पर शब्द कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडल। - फोटो : RUDRAPUR
जिले भर में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रागी जत्थों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने मानव को एक सूत्र में पिरोने का काम किया और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की की प्रेरण दी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में हाजिरी लगाकर गुरु महाराज से परिवार की सुख-शांति की कामना की। धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध ढांढी, कविसरी तथा कथावाचकों ने संगत को सिखी का इतिहास और गुरुओं की वाणी सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व सोमवार से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। फिर श्री दरबार साहिब में भव्य धार्मिक दीवान सजा। इसमें देशा सिंह दिलेर के ढांढी, कथावाचक सुखविंदर सिंह एमए तथा हेड ग्रंथी लखविंदर सिंह ने संगत को गुरुओं की वाणी सुनाई। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, गुरुद्वारा भंडार साहिब, गुरुद्वारा छठी पातशाही तथा बाऊली साहिब के दर्शन किए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

सिंह सभा तपेड़ा की ओर से एक सप्ताह से निकाली जा रही प्रभात फेरी बुधवार को संपन्न हो गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा पहुंच संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया। वहां बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, प्रबंध कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह पन्नू, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, बलदेव सिंह चीमा, रणजीत सिंह ढिल्लों, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का बुधवार को भोग पड़ा। धार्मिक दीवान में जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। संगत ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए अरदास की। वहां गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ठाकुर सिंह, सेकटरी सरवन सिह, संतोख सिंह, नरेंद्र सिंह बमराह, चरनजीत सिह, गुलजार सिंह, अमर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत कौर, चरनजीत कौर, सरबजीत सिंह माटा, जसपाल सिंह आदि थे।
रुद्रपुर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा आदर्श कॉलोनी में सहजपाठ भोग के बाद भव्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थे के शबद कीर्तन से संगत निहाल हो गई। कथावाचक भाई गुरपेज सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में बांधने और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। गुरुद्वारे में गुरमीत सिंह मीत और स्त्री सतसंग की ओर से गुरवाणी कीर्तन और गुुरुमत विचार दिए गए। सैकड़ों लोगों ने लंगर भी चखा। वहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी प्रधान जगजीत सिंह, सचिव सतवीर सिंह, सुखदयाल सिंह, मलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अरविंदर कौर, नृपाल कौर, कुलदीप कौर आदि थे।
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पाठ कर अरदास की गई। गुरुवाणी के पाठ और शबद-कीर्तन से संगत निहाल हो उठी। शाम को बच्चों ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां ज्ञानी जसवंत सिंह, ज्ञानी कंवलजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रधान जगजीत सिंह कोहली, सुखविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह ढिल्लन, भूपेंदर सिंह सेठी, जसपाल चड्ढा, गुरविंदर सिंह सेठी, कमलजीत सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। काशीपुर बार एसोसिएशन ने प्रकाश पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह ने कहा कि गुरु महाराज ने समूची मानवता की भलाई के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अधिवक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रसाद बांटा। वहां बार सचिव संदीप सहगल, बार उपाध्यक्ष मनोज निगोतिया, उपसचिव प्रसून कुमार, विनोद पंत, अमित रस्तोगी, अब्दुल सलीम, कामिनी अग्निहोत्री, नीलू, हिमांशु विश्नाई आदि मौजूद रहे।
केलाखेड़ा के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में भव्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कथावाचकों ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन और खालसा पंथ पर विचार व्यक्त किए। सुखमनी सहज पाठ के उपरांत भोग पड़ा। वहां ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, डा. मनोहर सिंह चावला, अमृत पाल सिंह, दिलवर पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष सुधा, अनमोल, रतन सिंह, राजरानी, रमनप्रीत कौर, अजय कालड़ा, सतीश सुधा आदि थे।
गदरपुर के गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में दीवान सजाए जाने के बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद रागी जत्था भाई नाजर, कथा वाचक भाई राजेंद्र सिंह व श्रेष्ठ सिंह के साथ ही बिजनौर से पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के ढाणी जत्था भाई जीत सिंह ने सहभागिता की। सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकली। गुरुद्वारा साहिब ग्राम राम जीवनपुर में आयोजित कीर्तन में समागम में रागी भाई नाजर सिंह ने कीर्तन व श्रेष्ठ सिंह एवं देवेंद्र सिंह ने इतिहास श्रवण कराया।
भाई सतनाम सिंह ग्रंथी ने देश की खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। वहां हरभजन सिंह, जीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, नैब सिंह धालीवाल, शैलेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता, ज्ञानचंद बजाज, देवेंद्र पाल सिंह, हरजीत कौर, कविता रानी, अर्जुन प्रीत कौर, सतीश मिड्डा, आकाश कोचर थे। ग्राम गोपाल नगर में गुरुद्वारा भवन की नवनिर्मित इमारत का शुभारंभ गुरुवाणी पाठ व सत्संग के साथ किया गया। ग्रंथी भाई भजन सिंह ने गुरवाणी पाठ एवं अरदास और प्रचारक देवेंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। सेवादार अवतार सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

-20एसटीजी05,06पी: नानकमत्ता के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा साहिब के दरबार में शीश नवाते श्रद्धालु।
- नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में सजे धार्मिक दीवान में संगत को निहाल करता देशा सिंह दिलेर का ढांढी जत्था।
-20एसटीजी04पी: सितारगंज गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन करते जत्थे के सदस्य।
फोटो है
फोटो 20बीजेडपी01पी केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान।
फोटो 20बीजेडपी02पी केलाखेडा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम के दौरान कथा कीर्तन करते रागी जत्था।
फोटो- 20आरडीपी10पी- रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में सजा दीवान।
फोटो- 20आरडीपी11पी- रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में कथा सुनती महिलाएं।
फोटो- 20आरडीपी12पी- रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में कथा सुनाते ग्रंथी भाई गुरपेज सिंह।
फोटो- 20आरडीपी 13 पी- रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में लंगर चखते लोग।
फोटो-20 आरडीपी 09पी- गदरपुर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु
10 पी- प्रभात फेरी के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गतका पार्टी में दिखाए जौहर।
14 पी- गोपाल नगर में नवनिर्मित गुरुद्वारा भवन के शुभारंभ पर शब्द कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडल।
15पी- गदरपुर के गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करता रागी जत्था

गदरपुर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करता रागी जत्था।

गदरपुर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करता रागी जत्था।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में लंगर चखते लोग।

रुद्रपुर में आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में लंगर चखते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान करते ग्रंथी।

रुद्रपुर में आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान करते ग्रंथी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में कथा सुनतीं महिलाएं।

रुद्रपुर आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में कथा सुनतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर सजा दीवान।

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर सजा दीवान।- फोटो : RUDRAPUR

काशीपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सजा दीवान और कीर्तन करती संगत।

काशीपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सजा दीवान और कीर्तन करती संगत।- फोटो : KASHIPUR

नानकमत्ता के श्री गुरुद्वारा साहिब के दरबार में शीश नवाते श्रद्धालु।

नानकमत्ता के श्री गुरुद्वारा साहिब के दरबार में शीश नवाते श्रद्धालु।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन करते जत्थे के सदस्य।

सितारगंज गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन करते जत्थे के सदस्य।- फोटो : SITARGANJ

केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में सजे दीवान।

केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में सजे दीवान।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।

केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।- फोटो : BAZPUR

नानकमत्ता में दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विद्युत झालरों से जगमगा?

नानकमत्ता में दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विद्युत झालरों से जगमगा?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed