फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
किच्छा की आवास विकास कालोनी में अपने चांद का दीदार करतीं सुहागिनें - फोटो : KITCHHA
रुद्रपुर/गदरपुर/किच्छा। करवाचौथ का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए तो कई पतियों ने पत्नी की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने चांद देखकर व्रत तोड़ा। सोशल मीडिया पर करवाचौथ का व्रत सबसे ज्यादा साझा किया गया। लोगों ने पति व पत्नी के साथ फोटो लगाकर इस पर्व को यादगार बनाया।
विज्ञापन

गदरपुर में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखा और सायंकाल कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा कर कथा का श्रवण किया। बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने तड़के करीब चार बजे उठकर करवाचौथ का व्रत रखा। बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पंडित विजय कुमार शास्त्री एवं शिव मंदिर, अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ कथा का श्रवण किया। जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर शाम चंद्रमा व पति के दर्शन कर सुहागिन महिलाओं ने उपवास तोड़ा और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर कविता भुडडी, सुनीता बत्रा, सपना रानी, संतोष रानी, मंजू सोनिया आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन

किच्छा में नगर के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना की। शाम को नगर के चक्रधारी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, हर श्री नाथ मंदिर, श्री कृष्ण बल्देव मंदिर, सिददेश्वर महादेव मंदिर आदि में महिलाओं की भीड़ लगी रही। चक्रधारी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शालू खुराना, श्वेता खुराना, डिम्पल, शशि चिलाना, विद्या देवी, ज्योति भाटिया, श्वेता अरोरा, संजू आदि थीं। इधर दिन भर नगर के मेन बाजार में मनिहारी, मिठाई, ज्वैलर्स की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। देर शाम बलवंत कॉलोनी में आयोजित करवाचौथ पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की
खटीमा/सितारगंज। उपनेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में सामूहिक पूजा की। कविता कापड़ी के आवास पर आसपास की महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर अपने-अपने पतियों की दीर्घायु और यशस्वी रहने के लिए पूजा-अर्चना की। वहां माया कार्की, कविता पंचौली, तारा सामंत, कलावती थापा, देवकी देवी, सुनीता जोशी पार्वती दरियाल, कमला राय आदि थे। इधर लायंस क्लब सिटी ने क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई। आयोजक मंडल ने भविष्य में इस तरह कार्यक्रम संपन्न कराने की घोषणा की। वहां जितेंद्र पारुथी, विनीत गुप्ता, रेनू भंडारी, स्वेता अग्रवाल, केशर पारुथी, रुचि गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, सुधीर अग्रवाल, डॉ. दामिनी अरोड़ा, दीया बिष्ट, रिया बिष्ट, संजना, ममता धोनी, कंचन शर्मा, सोनिया सुनेजा, निशा मिश्रा आदि थे।

सितारगंज में विवाहित और सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने अटल सुहाग, पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। शाम को सुहागिनों ने चांद देख पति का दीदार किया और व्रत खोला। पुरानी मंडी कॉलोनी, श्याम रतन वाटिका कॉलोनी, हाथीखाना मोहल्ला, रंपुरा व मुख्य शहर के अलावास के आसपास के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने चांद का दीदार किया। महिलाओं ने अपने-अपने घरों की छतों पर पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत खोला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed