फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

शोभायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
गदरपुर में शोभायात्रा में रथ पर सवार संत सुभाष बापू। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। संत बापू कल्याण दास जी की पुण्य स्मृति में चल रहे 35 वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ओम बापूजी मंदिर से प्रारंभ हुई और अनाज मंडी, पंजाबी कॉलोनी से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में संत सुभाष जी महाराज सहित जालंधर, नंदाचौर, दिल्ली, हरिपुरा खालसा, फिल्लौर पंजाब, रिठौड़ा व धामपुर आदि कई स्थानों से आए संत महात्मा रथ पर सवार थे। संत बापू जी महाराज की पालकी को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष वंशीधर गुंबर, सचिव सतीश बत्रा, उपाध्यक्ष अशोक बांगा, किशनलाल अनेजा, गुलशन मुरादिया, नरेश, सुरेंद्र छाबड़ा, किशन लाल, राकेश अनेजा, उषा रानी, डिंपल दुआ, राधा रानी, नीलम अनेजा, कल्पना बत्रा, नीलू कोचर, सुनीता बांगा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed